चिरायता एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसका इस्तेमाल करके बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए इस्तेमाल का सही तरीका जानते हैं।
बुखार उतारने के लिए चिरायता का देसी नुस्खा किया जाता है। चिरायता की मदद से बुखार काफी जल्दी दूर हो जाता है।
चिरायता जड़ी-बूटी है। इसका उपयोग सीधे तौर पर चबाकर नहीं किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीकों से किया जाता है।
बुखार दूर करने के लिए चिरायता का काढ़ा पिएं। 1 गिलास पानी में चिरायता डालें और आधा होने तक उबालें। उसके बाद छानकर दिन में 2 बार पिएं।
बुखार की समस्या में चिरायता की पत्तियों का रस भी पी सकते हैं। रस को शहद में मिलाकर पिएं, क्योंकि रस काफी कड़वा होता है।
चिरायता खाने का तीसरा तरीका चूर्ण के तौर पर लेना है। गुनगुने पानी में चिरायता चूर्ण मिलाकर पिएं। ऐसा करने से भी बुखार सही होता है।
चिरायता बुखार ठीक करने वाली एक शानदार जड़ी-बूटी है। इसका सही तरीके पर इस्तेमाल करने से असर भी नजर आता है।