फटी एड़ियों से जल्‍द मिलेगा छुटकारा, लगाएं 1 यह तेल


By Ram Janam Chauhan14, Jan 2025 12:03 PMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर फटी एड़ियों की समस्या होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारे के लिए नारियल तेल का इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

चीनी और नारियल तेल लगाएं

फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में चीनी मिलाकर स्क्रब तैयार करें, फिर से हल्के हाथों से एड़ियों पर रगड़ें।

हल्दी और नारियल तेल लगाएं

फटी एड़ियों की समस्या से राहत के लिए नारियल तेल में हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें, फिर इसे एड़ियों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।

नारियल तेल से मालिश करें

रात में सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी में रखें। इसके बाद नारियल तेल से मालिश करें। ऐसा करने से फटी एंड़ियों की समस्या दूर हो सकती है।

शहद और नारियल तेल लगाएं

फटी एड़ियों से छूटकारे के लिए एक चम्मच नारियल और एक चम्मच शहद मिलाएं, फिर इसे एड़ियों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

नारियल तेल और ग्लिसरीन लगाएं

नारियल तेल में ग्लिसरीन मिलाकर लगाने से फटी एड़ियों की समस्या को दूर करने में सहायता मिल सकती है, क्योंकि ग्लिसरीन त्वचा को मॉइश्चराइज और मुलायम बनाता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको नारियल तेल के इस्तेमाल से किसी तरह की एलर्जी शिकायत होती है, तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सर्दियों में गर्म पानी से फेस वॉश करने पर क्या होता है?