बालों की चमक बढ़ाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करें। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नारियल तेल लगाने से बालों की मजबूती भी बढ़ती है।
बालों की मजबूती बढ़ाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें। दरअसल, इस तेल के गुण बालों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं।
रात के समय नारियल तेल को बालों में लगाकर छोड़ दें। सुबह के समय गर्म पानी से बालों को धो लें और फिर असर आपको खुद देखने को मिल जाएगा।
बालों को गुनगुने पानी से धोना बेहतर माना जाता है। अगर आप बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नारियल तेल लगाने के बाद हल्के गर्म पानी से बालों को धो लें।
नारियल तेल का इस्तेमाल नियमित तौर पर आप कर सकते हैं। माना जाता है कि इसका सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
नारियल तेल को बालों पर लगाने से चमक बढ़ती है। ऐसा हमारा नहीं, बल्कि एक्सपर्ट्स का कहना है। नारियल तेल के गुण बालों को शाइनी बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं।
नारियल तेल को एलोवेरा जेल के साथ लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए तेल में एलोवेरा जेल को मिलाकर अच्छे से स्कैल्प पर लगाएं।
नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके जड़ों की अच्छे से मसाज करें। इससे डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।