चेहरे को निखारने के लिए कॉफी का इस्तेमाल कैसे करें?


By Ritesh Mishra13, Feb 2025 02:18 PMnaidunia.com

कॉफी न केवल पीने के लिए अच्छी होती है, बल्कि यह स्किन केयर में भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं और डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं।

कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें?

अगर आप भी अपनी स्किन को निखारने के लिए कोई बेहतरीन होम रेमेडी ढूंढ रहे हैं, तो इसके लिए कॉफी का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है। आज हम इस लेख में आपको कॉफी की मदद से स्किन को निखारने के तरीके बताएंगे।

चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल कैसे करें?

डेड स्किन हटाने के लिए आप कॉफी फेस स्क्रब टाई कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इन दोनों को हल्के हाथों से स्किन पर रगड़े। 2-3 मिनट मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल के फायदे

इससे डेड स्किन हटाने और चेहरे को साफ और मुलायम बनाने में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स कम करने में मदद करता है। इसे आप सप्ताह में 1-2 बार कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए कॉफी फेस पैक

चेहरे को निखारने के लिए कॉफी फेस पैक बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं।

कॉफी फेस पैक के फायदे

इससे चेहरे को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। साथ ही यह टैनिंग और पिगमेंटेशन कम करता है। इस फेस पैक को आप हर सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।

डार्क सर्कल्स के लिए कॉफी और एलोवेरा

डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाए। अब इन दोनों चीजों को मिलाकर आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। फिर 10-15 मिनट बाद धो लें।

डार्क सर्कल्स दूर करने में कॉफी

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए कॉफी और एलोवेरा एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे डार्क सर्कल्स कम करने में मदद मिलती है।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

30 के बाद शरीर को फिट रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?