30 के बाद शरीर को फिट रखने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?


By Ram Janam Chauhan13, Feb 2025 01:16 PMnaidunia.com

30 की उम्र के बाद पुरुषों और महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज को करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

कार्डियो एक्सरसाइज करें

30 पार होते ही दिल के सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में तेज वॉक, जॉगिंग, डांसिंग और साइक्लिंग जैसी कार्डियो एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करें

30 की उम्र के बाद महिलाओं को शरीर स्वस्थ रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वाली एक्सरसाइज करना चाहिए। इसमें पुश-अप्स, प्लैंक और स्क्वाट्स कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

अक्सर 30 की उम्र के बाद मांसपेशियों में जकड़न और जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में शरीर को फिट रखने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकता है।

HIIT एक्सरसाइज करें

HIIT को हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग कहा जाता है। इसे करने से तेजी से वजन कम करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में जंपिंग जैक, बर्पीज और स्क्वाट्स कर सकते हैं।

ब्रिस्क वॉक करें

कई लोगों को वर्कआउट और एक्सरसाइज करना कम पसंद होता है। ऐसे में रोजाना 30-40 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से शरीर को फिट बनाया जा सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको जोड़ों में दर्द या एक्सरसाइज करने में किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चेहरे की चमक छीन लेती हैं ये आदतें