नहीं झड़ेंगे बाल, करी पत्ता के साथ लगाएं ये चीजें


By Sahil12, Feb 2024 04:46 PMnaidunia.com

हेयर फॉल

डाइट से जुड़ी कुछ गलतियों की वजह से हेयर फॉल की समस्या काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इससे बचने के लिए महिलाएं बाजार में मौजूद कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं।

बालों पर लगाएं करी पत्ता

हेयर फॉल को नियंत्रित करने के लिए करी पत्ता का हेयर मास्क स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। आइए जान लेते हैं कि किन चीजों के साथ मिलाकर करी पत्ता का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

करी पत्ता और नारियल तेल

बालों को झड़ने से रोकने के लिए करी पत्ता में नारियल तेल मिलाकर सिर की मसाज करें। इसके लिए करी पत्ता का पेस्ट तैयार करना होगा और उसमें तेल मिला लें।

नींबू और करी पत्ता

करी पत्ता के पेस्ट में नींबू मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। बता दें कि ये हेयर मास्क झड़ते बालों की समस्या को कम कर देगा।

मुल्तानी मिट्टी के साथ करी पत्ता

बालों को हेल्दी बनाने के लिए करी पत्ता के पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं। यदि आप इसे हफ्ते में दो बार भी कर लेते हैं तो बालों को मजबूती मिलेगी।

दही और करी पत्ता

बालों की सेहत के लिए दही को भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें करी पत्ता का पेस्ट मिलाने से दोनों के फायदे डबल हो जाते हैं।

आंवला के साथ लगाएं करी पत्ता

इसके लिए सबसे पहले आंवला को करी पत्ता के साथ पीस लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल बालों पर करें और आपको असर खुद देखने को मिल जाएगा।

बाल नहीं झड़ेंगे

यदि आप इन पेस्ट को लगाते हैं तो बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है। बशर्ते करी पत्ता का इस्तेमाल नियमित करना होगा।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गले में जलन से होने पर करें ये घरेलू नुस्खे