आंखों की देखरेख करना भी जरूरी होता है। यह हमारे जीवन का एक विभिन्न अंग है जिससे हम देख सकते हैं। हालांकि आज के समय में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
यदि आप अपनी आंखों की रोशनी तेज रखना चाहते हैं तो बादाम और सौंफ का नुस्खा आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रमुख उपाय के रूप में सामान्य हो रहा है।
इस उपाय से यह दावा किया गया है कि आंखों की रोशनी तेज होती है। आइए बताते हैं कि कैसे यह प्राकृतिक उपाय आंखों के लिए कारगर हैं।
रात को सोने से पहले इन दो आयुर्वेदिक तत्वों का सेवन करने का सुझाव दिया गया है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने का काम कर सकता है।
सौंफ को आयुर्वेदिक में नेत्र ज्योति भी कहते हैं, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट आंखों को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इससे ऑक्सिडेटिव तनाव कम होता है।
बादाम विटामिन ई का बेस्ट सोर्स माना जाता है जो आंखों को ऑक्सीडेटिव क्षति होने से बचाता है। इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है।
रात में सोने से पहले 4 से 5 बादाम और 1 चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे पीसकर दूध के साथ पी लें। आप इसे भूनकर भी खा सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।