आमतौर पर एक उम्र के बाद ही लोगों को जोड़ों के दर्द से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन, खराब लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग इसका सामना कर रहे हैं।
जिन लोगों को पहले से ही जोड़ों के दर्द की परेशानी होती है सर्दी के दिनों में उनके लिए यह आफत से कम नहीं है। इतना ही नहीं, ठंड के दिनों में चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप गिलोय का सेवन कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि दर्द को कम करने में गिलोय कैसे असरदार है।
हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, गिलोय में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। बता दें कि इसके यही गुण जोड़ों के दर्द की सूजन को कम करने का काम करते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह से गिलोय का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर गठिया के दर्द से भी आपको राहत मिल जाएगी।
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए सुबह के समय खाली पेट गिलोय का चूर्ण खाएं। इसका सेवन गर्म पानी के साथ शाम के समय भी किया जा सकता है।
गठिया के दर्द में भी गिलोय का सेवन करना फायदेमंद है। जोड़ों के दर्द में होने वाली परेशानी से बचने के लिए आप गिलोय का काढ़ा भी पी सकते हैं।
गिलोय की छोटी सी लकड़ी लें और फिर इस दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करें। जब जोड़ों में ज्यादा दर्द हो उस समय भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।