सर्दी-जुकाम का देसी नुस्खा है अदरक, ऐसे करें सेवन


By Ram Janam Chauhan10, Jan 2025 02:02 PMnaidunia.com

अदरक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मददगार है।

अदरक और शहद मिलाकर सेवन करें

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कद्दूकस अदरक और 1 चम्मच शहद, फिर इसे मिलाएं। साथ ही, इसे दिन में 2-3 बार सेवन करने से गले की खराश की समस्या से राहत मिलती है।

अदरक की चाय पिएं

अदरक की चाय बनाने के लिए 1-2 अदरक के टुकड़े, एक कप पानी, नींबू और स्वाद के मुताबिक शहद या चीनी का इस्तेमाल करें।

अदरक का रस पिएं

अदरक का रस बनाने के लिए ताजे अदरक को पीसकर रस निकालें। इसके बाद फिर 1 चम्मच नींबू मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें .

अदरक का काढ़ा बनाएं

अदरक का काढ़ा बनाने के लिए पानी उबालें और अदरक के टुकड़े डालकर 10-15 मिनट पकाएं और फिर इसका सेवन कर सकते हैं।

अदरक का सूप पिएं

सर्दी-जुकाम से राहत के लिए अदरक का सूप पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए ब्रोकली, मशरूम, मिक्स वेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको अदरक से सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गोखरू से छुटकारा पाने का सबसे तेज तरीका क्या है?