सफेद बालों को काला करने के लिए मेहंदी कैसे लगाएं?


By Ram Janam Chauhan08, Mar 2025 10:20 AMnaidunia.com

मेहंदी बालों को प्राकृतिक रूप से काला कर सकता है, लेकिन इसे सही तरीके से लगाने पर ज्यादा बेहतर परिणाम मिल सकता है।

बालों पर मेहंदी लगाने के लाभ

अगर आप सफेद बालों को काला बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में मेहंदी का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही, इसके कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं हैं।

मेहंदी लगाने से पहले क्या करें?

मेहंदी लगाने से पहले बालों को अच्छे से साफ करें, मेहंदी को रातभर पानी में भिगोएं और इसे लगाने के बाद कोई भी केमिकल लगाने से बचें।

बालों पर मेहंदी कैसे लगाएं?

मेहंदी लगाने से पहले बालों पर नारियल तेल लगाएं, इसके बाद किसी ब्रश की मदद से बालों पर मेहंदी लगाएं, फिर इसे किसी कैप से ढ़कें और 2-3 घंटे बाद साफ पानी से धो लें।

बालों की देखभाल करें

मेहंदी लगाने के बाद 24 घंटे तक किसी भी केमिकल का इस्तेमाल न करें, बालों पर सरसों या नारियल तेल लगाएं और बेहतर परिणाम के लिए 15 दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेहंदी के साथ क्या मिलाएं?

बालों को काला बनाने के लिए इंडिगो पाउडर और बालों को ड्राई होने से बचाने के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको इस उपाय से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए रोज सुबह करें 5 योगासन