प्रदूषण बढ़ने के कारण बालों और स्किन पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण बाल कमजोर होने लगते है, लेकिन मुल्तानी मिट्टी की मदद से बालों को मजबूत किया जा सकता है।
स्किन और बाल दोनों के लिए ही मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल करके बालों को लंबा किया जा सकता है।
1 चम्मच मेथी बीज को पानी में भिगोकर रात में छोड़ दें और सुबह उसका मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर बारीक पेस्ट बनाएं फिर बालों पर अप्लाई करें।
1 चम्मच नींबू के रस और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर उसको बालों में लगाएं। लगभग 30 मिनट लगा रहने दें।
मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा दोनों ही बालों के लिए रामबाण माने जाते है। मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों में लगाएं।
इन में से किसी नुस्खे को आप सप्ताह में दो बार जरूर करें। ये घरेलू नुस्खे काफी कारगर और असरदार होते है।
अगर आप इन नुस्खों को आजमाएं, तो जल्द ही बालों में ग्रोथ नजर आने लगेगी और धीरे-धीरे बाल कमर तक हो जाएंगे।
जिन लोगों की बालों में चमक नहीं होती है उनके लिए भी ये नुस्खे फायदेमंद है। इन उपायों को करने से बालों को चमक भी मिलती है।