कद्दू के बीज सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को निखारने में मदद करते हैं।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि कद्दू के बीजों को चेहरे पर निखार के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
कद्दू के बीज का फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच कद्दू के बीज, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिला लें। अब इसे पीसकर पाउडर बना लें और फेस पैक तैयार कर लें। निखार के लिए इस पेस्ट को इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें।
इसके लिए 1 चम्मच कद्दू के बीज का पाउडर, 1 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हल्के हाथों से चहरे पर 5 मिनट तक रगड़े।
कद्दू के बीजों का तेल सीधे चेहरे पर लगाएं। इसे हल्के हाथों से मसाज करें और 30 मिनट बाद धो लें।
कद्दू के बीजों में जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं।
कद्दू के बीजों का तेल त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और ड्राईनेस को कम करता है।
कद्दू के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com