ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर केसर कैसे लगाएं?


By Ritesh Mishra10, Feb 2025 12:49 PMnaidunia.com

आजकल की खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण, धूप और धूल के चलते डल स्किन का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स भी कई बार काम नहीं आते।

चेहरे पर निखार के लिए केसर

ऐसे में आप चेहरे को निखारने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन को ग्लोइंग, चमकदार और टोन करने में मदद करता है।

चेहरे पर केसर कैसे लगाएं?

केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को निखारने और दाग-धब्बे हटाने में सहायक होते हैं। चलिए जानते हैं कि इसे चेहरे पर कैसे लगाना चाहिए।

केसर और दूध का फेस पैक

चेहरे को निखारने के लिए आप केसर और दूध फेस पैक लगा सकती हैं। इसके लिए 2-3 केसर की कलियां गुनगुने दूध में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए केसर और शहद

स्किन पर झट से निखार लाने के लिए आप केसर और शहद लगा सकते हैं। इसके लिए 2-3 धागे केसर को 1 चम्मच शहद में मिलाएं। अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

ऑयली स्किन से छुटकारा के लिए केसर और गुलाब जल

अगर आप अपनी ऑयली स्किन से परेशान हैं, तो इसके लिए 3-4 केसर के धागे गुलाब जल में 15 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

टैन हटाने के लिए केसर और दही

टैन हटाने के लिए केसर और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए केसर के धागे में एक चम्मच दही मिलाएं और 10 मिनट तक स्किन पर लगा छोड़ दें।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पीठ का दर्द दूर करने वाले 4 योगासन