चाय की पत्ती के इस इस्तेमाल से पौधे जाएंगे खिल


By Prakhar Pandey08, Jul 2023 11:56 AMnaidunia.com

चाय

चाय पीने के बाद उसमें पड़ने वाली पत्ती को अक्सर लोग फेंक दिया करता है। आइए जानते है पौधों के लिए चाय की पत्ती का कैसे करें इस्तेमाल?

पौधे

आपके घर या गार्डन में लगे पौधों की अगर अच्छे से देखभाल न की जाएं तो उनके विकास पर बुरा असर पड़ता है और वे मुरझाने लगते है।

ऑर्गेनिक खाद

चाय की पत्ती पौधों के विकास के लिए एक आर्गेनिक खाद यानि फर्टिलाइजर मानी जाती है। इसके इस्तेमाल से पेड़-पौधे का विकास तेजी से होने लगता हैं।

फर्टिलाइजर

फर्टिलाइजर के इस्तेमाल से पेड़-पौधे में कीड़ा लगने की समस्या भी नहीं होती है। साथ ही पौधों का बाढ़- विकास भी तेजी से होता है।

इस्तेमाल

चाय में चाय की पत्ती के इस्तेमाल के बाद इन्हें अच्छे से धोएं और सूखा लें। इसके बाद इन्हें गार्डेन में लगे पौधों में डाल दें।

लिक्विड फर्टिलाइजर

आप पेड़ पौधों पर छिड़काव के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने के लिए अनाज और चाय पत्ती को भिगोकर अलग-अलग कटोरे में भिगो दें।

मिक्स करें

चाय की पत्ती के पानी और अनाज के पानी को निकालकर अलग करें और इस पानी में चाय की पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्प्रे

अब इस मिक्सचर को एक बोतल में डालकर आप पौधों पर स्प्रे कर सकते हैं। चाय की पत्ती के ज्यादा इस्तेमाल से पौधे खराब भी हो सकते हैं। ऐसे में रोजाना इस स्प्रे को उपयोग करने से बचें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन आदतों से छोटी-सी उम्र में भी हो सकते हैं गंजेपन का शिकार