हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी को बेहतरीन औषधि भी बताया गया है। इसका अलग-अलग तरीके से सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
सुबह उठने के बाद खाली पेट तुलसी की पत्तियां चबाएं। ऐसा नियमित करने से स्वास्थ्य संबंधित अनेक परेशानियों से आपको छुटकारा मिल जाएगा।
होगी दूर तुलसी के ताजा पत्ते चबाने से सांस लेने संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए सुबह के समय तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर चबाएं।
वर्तमान समय में हर कोई तनाव की वजह से परेशान रहता है। शायद आपको विश्वास नहीं होगा कि केवल तुलसी के पत्ते चबाने से यह परेशानी दूर हो जाएगी।
दूध की चाय पीने की जगह कुछ लोग तुलसी की चाय पीना भी पसंद करते हैं। यह हर्बल टी सेहत के लिए रामबाण दवा की तरह काम करती है।
तुलसी की चाय को रोजाना पीने से वजन कम करने में भी काफी हद तक मदद मिलती है। हालांकि, इसके साथ नियमित एक्सरसाइज भी करनी जरूरी है।
खानपान की गलत आदतों का असर व्यक्ति के पाचन तंत्र पर पड़ता है। पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने के लिए रोजाना तुलसी की चाय पीना एक बेहतर विकल्प है।
तुलसी की चाय को पीने का ज्यादा फायदा खाली पेट मिलता है। अगर आप यह हर्बल टी पीते हैं तो सुबह के समय पीने की आदत डाल लें।