लोहे जितनी सख्त हो जाएंगी हड्डियां, बस अपना लें ये घरेलू उपाय


By Sahil30, Jan 2024 05:27 PMnaidunia.com

कमजोर हड्डियां

हड्डियों के बिना शरीर की कल्पना कर पाना भी मुश्किल है, क्योंकि पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका हुआ है। वर्तमान समय में कम उम्र के लोगों की हड्डियां भी कमजोर हो रही हैं।

घरेलू उपाय अपनाएं

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खानपान की चीजों समेत कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के तरीके पर थोड़ी बात कर लेते हैं।

कैल्शियम से भरपूर फूड्स

हड्डियों के लिए कैल्शियम को सबसे जरूरी माना जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि दूध उत्पाद, पालक, मक्खन जैसी कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करें।

प्रोटीन से भरपूर खाना खाएं

विटामिन डी और कैल्शियम के साथ ही, हड्डियों के लिए प्रोटीन भी जरूरी होता है। इसके लिए अपनी डाइट में दाल, मांस, पनीर आदि को शामिल कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम जरूर करें।

फल और सब्जियां ज्यादा खाएं

शरीर को ज्यादातर जरूरी पोषक तत्व फल और सब्जियों से मिलते हैं। यही कारण है कि हड्डियों की सेहत के लिए भी सब्जी और फल खाने की सलाह दी जाती है।

हल्दी का दूध

गर्म हल्दी का दूध पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। खासकर यह दूध हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।

तिल के बीज और गुड़

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तिल के बीज और गुड़ को मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप फिटकरी को पानी में घोलकर भी पी सकते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में वीगन डाइट लेने से हो सकती हैं गंभीर बीमारी