पीले दांतों को सफेद कैसे करें?


By Ritesh Mishra21, Mar 2025 11:46 AMnaidunia.com

आज के समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण दांत पीले हो जाते हैं। यह देखने में जीतने खराब लगते हैं, उतने ही हमारे ओरल हेल्थ के लिए भी हानिकारक होता है।

दांतों को सफेद कैसे करें?

अगर आप भी पीले दांतों की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले है, जिससे दांतों का पीलापन हटेगा। साथ ही इससे मुंह में मौजूद कीटाणु भी खत्म होंगे।

दांतों में जमा मैल कैसे निकाले?

दांतों में जमा मैल निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन और ऑक्सीजन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो दांतों को अंदर से साफ करने में मददगार है।

सफेद दांतों के लिए बेकिंग सोडा और पानी

सफेद दांतों को चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा और पानी के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इसमें कुछ बूंदें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे ब्रश की मदद से 2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें, फिर पानी से कुल्ला कर लें।

बेकिंग सोडा और पानी के फायदे

इससे दांतों पर जमा जिद्दी प्लाक हटाने में मदद मिलती है। यह दांतों को प्राकृतिक रूप से सफेद करने में मदद करता है। बेकिंग सोडा और पानी दांतों के चमक को भी बनाए रखते हैं।

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का इस्तेमाल

पीले दांतों को चमकाने के लिए आप अपने रोजाना के पेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर रोजाना ब्रश करें। ऐसा हल्के हाथों से रोजाना 5 मिनट तक दिन में 2 बार करें।

बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट के फायदे

बेकिंग सोडा में टूथपेस्ट मिलाकर ब्रश करने से दांतों पर चमक आती है। यह दांतों को सफेद और चमकदार बनाने में मदद करता है।

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चलना या दौड़ना: आपके लिए कौन सा बेहतर है?