मोती जैसे चमकने लगेंगे काले दांत, सुबह करें ये काम


By Shivansh Shekhar16, Nov 2024 01:40 PMnaidunia.com

कई लोग अपने दांतों का पूरा ध्यान रखते हैं, फिर भी उन्हें दांतो से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। दांतों में पीलापन होने के कारण कई लोग शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं। इसलिए, आज हम आपको दांतों को सफेद बनाने के लिए टिप्स बताएंगे।

गर्म पानी पिएं

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करने से दांत स्वस्थ रहते हैं, क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ मुंह की सफाई करने में भी मदद करता है।

नमक और सरसों तेल

सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की मसाज करने से कई फायदे होते हैं। इससे दांत मजबूत और सफेद होने में मदद मिलती है।

नीम का दातुन करें

रोजाना नीम के दातुन को इस्तेमाल करने से कई फायदे मिल सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को हटाने और दांतों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

ऑयल पुलिंग

सुबह के समय नारियल तेल को मुंह में रखकर 5-10 घुमाएं। इससे दांतों के पीलेपन और मुंह की बदबू से राहत मिलती है। इसे रोजाना करना फायदेमंद हो सकता है।

चीनी और जंक फूड्स से बचें

ज्यादा चीनी और जंक फूड्स के सेवन से दांतों पर प्लाक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, दांतों को पीलेपन की समस्या से बचाने के लिए इन चीजों का कम सेवन करें।

ऐसे करें ब्रश

कोशिश करें कि ब्रश हल्के हाथों से करें, ताकि दांतों पर ज्यादा प्रेशर ना पड़े और कभी भी जल्दी-जल्दी ब्रश न करें। इससे मसूड़ों पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

डॉक्टर से सलाह लें

हर 6 महीने में डेंटिस्ट के पास जरूर जाएं। नियमित सफाई और दांतों को चेकअप कराने से दांत लंबे समय तक स्वस्थ और चमकदार रहते हैं।

इन उपायों को अपनाने से दांत मोती जैसे सफेद करने में मदद मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शरीर दर्द होने पर करें ये 4 घरेलू उपाय