गंदे दांतों को चुटकियों में साफ कर देंगे ये देसी नुस्खे


By Ritesh Mishra11, Apr 2025 06:05 PMnaidunia.com

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण दांतों से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ी हैं। दांतों की ठीक से देखभाल न करने पर अक्सर वो गंदे और पीले हो जाते हैं।

गंदे दांतों को कैसे चमकाएं

अगर आप भी गंदे पीले दांतों से परेशान हैं तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आपके दांत फिर से सफेद हो जाएंगे।

दांतों को सफेद करने के नुस्खे

दांतों को चमकाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके दांतों को क्लीन कर देंगे। इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर दांतों पर 5 मिनट रगड़े।

एप्पल साइडर विनेगर से चमकाएं दांत

दांतों को चमकाने में एप्पल साइडर विनेगर आपकी मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व दांतों को काफी हद तक साफ कर देते हैं।

दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा

दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा में नारियल तेल मिलाकर दांतों को ब्रश करें।

दांतों को चमकाने के लिए संतरा

दांतों को सफेद करने के लिए संतरे के पाउडर को दांतों पर रगड़े। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से दांतों का प्लाक कम होता है।

दिन में दो बार ब्रश करें

दांतों को चमकाएं रखने के लिए दिन में 2 बार करना बेहद जरूरी है। इससे दांतों पर प्लाक नहीं जमता है।

गंदे दांतों को चुटकियों में साफ कर देंगे ये देसी नुस्खे। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सुबह की गंदी 5 आदतें बढ़ा रही हैं Heart Attack का खतरा