अशोक पेड़ की पूजा कैसे करें?


By Ayushi Singh28, Aug 2024 08:01 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधे हैं,जिनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। इन पेड़-पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है और आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि अशोक पेड़ की पूजा कैसे करें-

गंगाजल से शुद्ध करें

अशोक के पेड़ की पूजा करने से पहले उसकी जड़ को गंगाजल से शुद्ध करें और पेड़ पर गंगाजल का छिड़काव करें।

हल्दी कुमकुम लगाए

अशोक के पेड़ को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद हल्दी कुमकुम लगाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में शांति आती है।

जल अर्पित करें

अशोक के पेड़ को रोजाना जल अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, घर में भी लक्ष्मी जी वास करती है।

साथ में करें पूजा

अशोक के पेड़ पर पति-पत्नी मिल कर जल चढ़ाएं तो ऐसे में उनका वैवाहिक संबंध मजबूत होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है

इस दिन करें पूजा

अशोक के पेड़ की पूजा सोमवती अमावस्या के दिन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

लगाएं तोरण

अशोक के पेड़ के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

इस प्रकार से अशोक पेड़ की पूजा कर सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

जुड़वा बच्चे का सपना देखने से क्या होता है?