मां अन्नपूर्णा की पूजा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान


By Arbaaj27, Jun 2023 01:41 PMnaidunia.com

मां अन्नपूर्णा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सभी लोगों को दान की प्राप्ति मां अन्नपूर्णा की कृपा से ही होती है। मां अन्नपूर्णा की वास घर के किचन में होता है।

पूजा

मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए पूजा किया जाता है। मां अन्नपूर्णा के प्रसन्न रहने से घर में भोजन की कभी कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं मां अन्नपूर्णा की पूजा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वस्त्र धारण

मां अन्नपूर्णा की पूजा करने के लिए सफेद और पीले रंग के वस्त्रों को धारण करें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है।

दीपक जलाएं

मां अन्नपूर्णा की पूजा करते समय उनकी तस्वीर के आगे दीपक जलाएं। मां अन्नपूर्णा की तस्वीर के आगे दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

तुलसी की माला

मां अन्नपूर्णा की पूजा करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि तुलसी की माला का प्रयोग न हो, वरना मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है।

भोग

मां अन्नपूर्णा को भोग के रूप में संपूर्ण भोजन चढ़ाएं और भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

पूजा का समय

किसी भी पूजा को करने के लिए एक सही समय होता है। उसी तरह मां अन्नपूर्णा की पूजा संध्याकाल में करनी चाहिए।

धर्म और आध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चप्पल के ये टोटके बदल देंगे आपका भाग्य