संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा


By Prakhar Pandey04, Jul 2023 03:17 PMnaidunia.com

मनोकामना

शिव जी की पूजा करने से वैसे तो कई मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज हम आपको बताएंगे कि संतान प्राप्ति के लिए कैसे करें भोलेनाथ की पूजा?

सावन

सावन के महीने में शिव जी की पूजा करने से कई फायदे होते है। शिव जी की विधि विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ संतान की प्राप्ति भी होती है।

संतान-प्राप्ति

संतान प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवजी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहते है।

लाल गुलाब

सोमवार के दिन शिव जी को लाल फूल अर्पित कर गणपति जी और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने से आपकी संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है।

पाठ

नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करने से भी आपकी संतान प्राप्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। साथ ही सोमवार के दिन शिव चालीसा का पाठ करने से आपके सभी दुख भी दूर होते है।

दूध चढ़ाएं

शिवरात्रि वाले दिन ‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करते हुए शिवलिंग पर दूध में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

शहद अर्पित करें

भोलेनाथ को शहद और धतूरा अर्पित करने से भी संतान प्राप्ति के योग बनते है। इसके अलावा सिर्फ शहद चढ़ाने से शत्रु की आपके प्रति दुर्भावना खत्म होने लगती है।

कनेर के फूल

संतान प्राप्ति के लिए सोमवार को भगवान शिव को कनेर का फूल, भांग और धतूरा चढ़ाएं। पूजा के बाद लौटते वक्त फल स्वरुप एक कनेर का फूल अपने साथ ले आएं। स्टोरी में लिखी बातें मान्यताओं पर आधारित है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सावन इस बार 2 महीने का क्यों होगा? जानें