हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में विशेषकर भगवान शिव जी की पूजा की जाती हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल का सावन 1 माह नहीं बल्कि 2 माह को होगा। इस बार सावन में खास संयोग बन रहा है इसलिए 59 दिनों का सावन होगा।
इस बार का सावन दो महीने के इसलिए होगा क्योंकि विक्रम संवत 2080 12 महीने की जगह 13 महीने का होगा और नूतन हिंदू नव वर्ष में मलमास भी होगा।
शिव भक्तों के लिए ये सावन महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ने वाले है।
इस महीने को मलमास का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में सूर्य की संक्रांति नहीं होती है।
सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रही है। सावन का ये महीना शिव भक्तों के लिए खास होने वाला है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद ही शुभ माना जाता है। शिवलिंग का अभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।