जिंदगी को खुलकर जीना सिखाती हैं Hrithik Roshan की ये फिल्में


By Ritesh Mishra27, Feb 2025 08:00 AMnaidunia.com

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ हैंडसम लुक के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

ऋतिक रोशन की फिल्में

ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर में कुछ ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जिसे आपको भी एक बार जरूर देखना चाहिए।

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

ऋतिक रोशन की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 3 दोस्तों के जीवन पर आधारित है, जो जिंदगी को खुलकर जीना सिखाती है।

फिल्म सुपर 30

ऋतिक रोशन की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म सुपर 30 भी है। यह फिल्म लोगों को जीवन की सीख देती है।

फिल्म वॉर

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर को जनता से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

कहो ना प्यार है

साल 2000 में आई फिल्म कहो ना प्यार है ऋतिक रोशन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से आपको जिंदगी की सीख मिलेगी।

फिल्म अग्निपथ

इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने विजय दीनानाथ चौहान का रोल निभाया था। उनकी यह फिल्म बेहतरीन एक्शन फिल्मों में से एक है।

इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ये हैं Emraan Hashmi की बेस्ट फिल्में