ब्लॉकबस्टर रही हैं ऋतिक रोशन की ये फिल्में


By Arbaaj30, Jan 2024 04:49 PMnaidunia.com

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। एक्टर इन दिनों फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए है।

ब्लॉकबस्टर फिल्में

ऋतिक रोशन ने करियर में काफी हिट फिल्में की है, लेकिन इसके अलावा ब्लॉकबस्टर फिल्में भी उनकी झोली में हैं।

कहो ना प्यार

ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार से किया था। एक्टर की पहली फिल्म ही ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने 44.28 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कृष

साल 2006 में आई फिल्म कृष भी ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। एक्टर की इस फिल्म ने कुल कारोबार 72.16 करोड़ का किया था।

धूम 2

साल 2006 में एक्टर की दूसरी फिल्म धूम 2 रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने 81.01 करोड़ कमाया था।

कृष 3

साल 2013 में ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 सिनेमाघरों में आई और यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने 244 करोड़ का कारोबार किया।

वॉर

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म वॉर भी ब्लॉकबस्टर की सूची में शामिल है। फिल्म ने 318 करोड़ का कलेक्शन किया था।

मनोरंजन की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फाइटर के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका