हर एक्टर की चाहत होती हैं कि उसके फिल्मी करियर की शुरुआत एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्म से हो, लेकिन ऐसा बहुत कम के साथ ही होता है।
क्या आप उस एक्टर का नाम जानते है, जिसने अपने करियर की शुरुआत ही ब्लॉकबस्टर फिल्म से की थी? अगर नहीं, तो चलिए उसका नाम जानते हैं।
अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर से करने वाले एक्टर का नाम ऋतिक रोशन हैं। एक्टर की पहली फिल्म ने ही फैंस पर जादू चला दिया था।
ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म का नाम कहो ना प्यार है। फिल्म का साल 2000 में सिनेमाघरों में आई थी और ब्लॉकबस्टर रही थी।
फिल्म की कमाई की बात करें, तो कहो ना प्यार है ने 44.28 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस तरह ऋतिक रोशन के करियर की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
ऋतिक रोशन ने साल 2006 में फिर से फैंस का दिल जीता। एक नहीं दो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। एक्टर की कृष और धूम 2 ब्लॉकबस्टर रही।
ऋतिक रोशन ने अब तक 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जोकि बॉलीवुड में कम ही एक्टर्स के पास हैं। एक्टर की लास्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर थी।
ऋतिक रोशन के करियर में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन हैं। मनोरंजन से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ