बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा है रितिक की पिछली 7 फिल्मों का प्रदर्शन


By Prakhar Pandey10, Jan 2024 12:02 PMnaidunia.com

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने अपने करियर में कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। आइए जानते है बॉक्स ऑफिस पर कैसा कहा रहा ऋतिक की पिछली 7 फिल्मों का कलेक्शन?

विक्रम वेधा

30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऋतिक रोशन स्टारर यह फिल्म कमाई के मामले में एक औसत फिल्म रही थी।

वॉर

अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए थे। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 318 करोड़ से अधिक रहा था।

सुपर 30

जुलाई 2019 में रिलीज हुई सुपर 30 एक सोशल ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। यह एक बॉयोग्राफी फिल्म है।

काबिल

25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई काबिल एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट रही थी।

मोहेंजो दारो

अगस्त 2016 में रिलीज हुई मोहेंजो दारो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह एक इतिहास पर बनी फिल्म थी।

बैंग बैंग

अक्टूबर 2014 में रिलीज हुई बैंग बैंग भी बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने 181.03 करोड़ की कमाई की थी।

क्रिश 3

क्रिश 3 एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 244.92 करोड़ की कमाई की थी। यह मूवी आज से 12 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एनिमल के बाद रिलीज होंगी रणबीर कपूर की ये फिल्में