2 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। आइए जानते है एनिमल के बाद रणबीर किन फिल्मों में नजर आने वाले है।
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड सितारों में होती है। रणबीर ने फिल्म दर फिल्म अपनी एक्टिंग स्किल्स से खुद के हुनर को प्रमाण दिया है।
एनिमल में रणबीर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणबीर पहली बार बेहद वॉयलेंट अंदाज में नजर आए थे। चॉकलेटी बॉय से एक्शन हीरो तक रणबीर ने हर रोल में खुद को साबित किया है।
रणबीर फिल्मों को करने में समय लेते है। हर बार रणबीर अपनी ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश में रहते है। रणबीर का फैन बेस भी उनसे हर बार कुछ नए की ही उम्मीद करते है।
रणबीर कपूर जल्द ही अनुराग बसु के साथ एक बायोग्राफी फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना और रणवीर सिंह भी होंगे।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रहे एक बिग बजट प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर नजर आने वाले है। यह फिल्म रामायण पर आधारित होगी। इस फिल्म में रणबीर प्रभु श्रीराम के किरदार में नजर आ सकते है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मास्त्र का अगला पार्ट ब्रह्मास्त्र 2 भी साल 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म से जुड़ी नई अपडेट उपलब्ध नहीं है। मूवी में रणबीर शिवा के किरदार में नजर आ सकते है।
रणबीर कपूर की एनिमल पार्क का हिंट उनके एनिमल फिल्म में ही मिल चुका है। एनिमल पार्क में भी रणबीर बेहद दमदार एक्शन सीक्वेंस में नजर आने वाले है।