शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से, वो जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द शुरु हो जाता है।
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में दूध का सेवन बेहद असरदार होता है। इनमें भी बकरी का दूध ज्यादा फायदेमंद है।
कई रिसर्च में ये साफ हुआ है कि दूध का नियमित सेवन, ब्लड में मौजूद यूरिक एसिड को कम करता है।
प्यूरीन ही यूरिक एसिड में बदलकर शरीर से बाहर निकलता है। इसलिए प्यूरीन युक्त खाद्य-पदार्थों का सेवन ना करें।
दूध में प्यूरीन ना के बराबर होता है। साथ ही दूध पीने हड्डियां मजबूत होती हैं और गठिया का खतरा कम होता है।
यूरिक एसिड को नॉर्मल बनाए रखने के लिए खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, टमाटर आदि का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है।