IND vs PAK Head to Head: मौका-मौका, क्या 8वीं बार भी सेम होगा अंजाम?


By Prakhar Pandey13, Oct 2023 10:11 AMnaidunia.com

भारत बनाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर काफी हाइप रहती है। आइए जानते हैं कि क्या इस बार पड़ोसी मौका बना पाएंगे या फिर खाली हाथ लौट जाएंगे?

आईसीसी वर्ल्ड कप

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान ने आज से पहले 7 बार एक दूसरे से वर्ल्ड कप मुकाबलों में आमने सामने पड़ चुके है।

भारत ने पछाड़ा

आईसीसी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार 7 बार पटखनी दी है। 2019 वर्ल्ड कप में भी भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के बावजूद 89 रनों से हराया था। 

1992 से 2023

1992 से 2023 के बीच पाकिस्तान के बीच 7 विश्व कप मुकाबले खेले गए है। 2023 में भारत और पाकिस्तान विश्व कप में आठवीं बार भिड़ेगे।

7 बार हार

1992 में भारत ने पाक को 43 रनों, 1996 में 39 रनों से, 1999 में 47 रनों से, 2003 में 6 विकेटों से, 2011 में 29 रनों से, 2015 में 76 रनों से और 2019 में डकवर्थ लुईस नियम के बावजूद 89 रनों से हराया था।

वर्ल्ड कप 2023

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान और भारत दोनों ही प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में शामिल है। भारत 2 मैचों में 2 जीत के साथ तीसरे नंबर पर वही पाकिस्तान 2 मैचों में 2 जीत के साथ चौथे स्थान पर हैं।

फॉर्म में हैं दोनों टीमें

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। भारत जहां ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराकर कॉन्फिडेंट है। वहीं पाक ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया है।

एशिया कप में हराया

भारतीय टीम का कॉन्फिडेंस पाकिस्तान के सामने काफी ऊपर रहने वाला है। एशिया कप 2023 में भारत पहले ही पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद चुका है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Ind vs Pak: सवा लाख दर्शकों से भरा रहेगा मैदान, छावनी में तब्दील मोदी स्टेडियम