Ind vs Pak: सवा लाख दर्शकों से भरा रहेगा मैदान, छावनी में तब्दील मोदी स्टेडियम


By Shivansh Shekhar12, Oct 2023 01:15 PMnaidunia.com

भारत-पाकिस्तान भिड़ंत

14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच

यह बड़ा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह ग्राउण्ड विश्व में सबसे है जिसकी क्षमता 1 लाख से ऊपर का है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इस मैच में सारे टिकट बुक हो चुके हैं 14 अक्टूबर को यह स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ रहेगा। जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

भारी मात्रा में सैनिक

इस मैच को सफल बनाने के लिए 7 हजार सैनिक की तैनाती की गई है। वहीं, पूरे शहर में सभी सुरक्षा एजेंसियों के करीब 11 हजार से ज्यादा स्टाफ तैनात रहेंगे।

ड्रोन से निगरानी

भारत- पाकिस्तान मैच में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ में NDRF और SDRF की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

ड्रोन से निगरानी

भारत- पाकिस्तान मैच में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ में NDRF और SDRF की टीमों को भी तैनात किया जाएगा।

गृह मंत्री का मीटिंग

इस मैच की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की मौजूदगी में हाई लेवल मीटिंग की है।

मिल चुकी है धमकी

हाल ही में अहमदाबाद पुलिस को एक मेल के जरिए भारत- पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिली थी।

प्लान B भी है मौजूद

इस बड़े मुकाबले के लिए किसी भी आपात स्थिति को लेकर अहमदाबाद पुलिस के पास प्लान B भी तैयार है। स्टेडियम में विवादित बैनर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

IND vs AFG: दिल्ली में रोहित ने रच डाला इतिहास