ICC ODI रैंकिंग में दुनिया के 10 गेंदबाज


By Shivansh Shekhar12, Aug 2024 08:00 AMnaidunia.com

ICC ODI रैंकिंग गेंदबाज

आज हम आपको 7 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। यह ताजा रैंकिंग अपडेट है।

केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के फ्रंट लाइन स्पिनर केशव महाराज ने ODI रैंकिंग में अपना परचम लहराते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। केशव महाराज 716 अंकों के साथ टॉप पर हैं।

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड केशव महाराज के पीछे चल रहे हैं। जोश हेजलवुड फिलहाल आईसीसी ODI रैंकिंग में 688 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान हैं।

एडम जैंपा

एडम जैंपा ने इस सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आईसीसी की ताजा ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिनर ने 686 अंक प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं।

कुलदीप यादव

टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। कुलदीप ने 662 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।

मोहम्मद सिराज

पांचवे स्थान पर भी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। आईसीसी की रैंकिंग में सिराज 662 अंक प्राप्त करने में सफल हुए हैं।

बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज

छठे स्थान पर नामीबिया के स्लो बाएं हाथ के गेंदबाज बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज ने 657 अंको के साथ हासिल किया है। यह एक प्रमुख बल्लेबाज भी हैं।

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नबी फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद हैं। आईसीसी बॉलिंग ODI रैंकिंग में नबी 656 अंकों के साथ इस स्थान पर हैं। इसके बाद जसप्रीत बुमराह 651 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साल 2023 के बाद टी20 में सबसे ज्यादा औसत रखने वाले बल्लेबाज