आज हम आपको उन टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2023 के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
साउथ अफ्रीका में हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक जैसे घातक बल्लेबाज हैं जो लंबे लंबे छक्के मारते हैं। इस टीम ने 2023 से अब तक 225 छक्के लगे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मैक्सवेल, मैथ्यू हेड जैसे बल्लेबाज हैं जो छक्कों की बारिश करने में माहिर हैं। साल 2023 से अब तक इस टीम ने 191 छक्के मारे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड की बारी आती है, जिनके बल्लेबाजों ने जमकर छक्के जड़े हैं। 2023 के बाद कीवी बल्लेबाजों ने अब तक 183 छक्के मारे हैं।
इंग्लैंड की टीम में भी ऐसे ऐसे बल्लेबाज हैं जो सामने वाली टीमों के छक्के जड़ते हैं। अंग्रेजों की टीम ने साल 2023 के बाद अब तक कुल 176 छक्के जड़ दिए हैं।
ODI क्रिकेट में हाल ही में टीम श्रीलंका के भारत को हराया है। श्रीलंका की टीम ने भी अब तक कुल 155 लंबे लंबे छक्के मारने में कामयाब हुए हैं।
यूएई की टीम भी इस लिस्ट में आ चुकी है। यूनाइटेड अरब अमीरात की धाकड़ टीम ने साल 2023 के बाद अब तक कुल 151 छक्के ODI में मारे हैं।
नेपाल की टीम का नाम भी इस लिस्ट में आ चुका है। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना परचम लहराने वाली टीम नेपाल ने 2023 से अब तक 147 छक्के ODi क्रिकेट में मारे हैं।