साउथ अफ्रीका में इस बार अंडर 19 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है जो 19 जनवरी 2024 से खेला जाएगा। इसका फाइनल 11 फरवरी को होगा।
इस बार विश्व कप में कुल 41 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम को बांग्लादेश, आयरलैंड, यूएसए के साथ रखा गया है। भारत का पहला मैच 20 जनवरी को बांग्लादेश से होगा।
आज हम आपको 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम दर्ज किया है और देश का मान बढ़ाया है।
मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया के लिए काफी कुछ किया है। फील्डिंग के क्षेत्र में वो काफी अच्छे रहे हैं। सीनियर भारतीय टीम के लिए भी उन्होंने कई मैच खेले हैं।
बता दें कि मोहम्मद कैफ ने साल 2002 में अंडर 19 भारतीय टीम के कैप्टन थे। उस साल ही उन्होंने विश्व कप का खिताब अपने नाम दर्ज कराया था।
बता दें कि मोहम्मद कैफ ने साल 2002 में अंडर 19 भारतीय टीम के कैप्टन थे। उस साल ही उन्होंने विश्व कप का खिताब अपने नाम दर्ज कराया था।
किंग कोहली ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए साल 2008 में अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा था।
उन्मुक्त चंद भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने साल 2012 अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम को विजय बनाया था। उस समय वो कैप्टन थे।
बतौर कप्तान पृथ्वी शॉ ने भी अंडर 19 विश्व कप का खिताब भारतीय टीम को जिताया है। बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 2018 में यह कारनामा किया था।