पाकिस्तान को धूल चटा, ऑस्ट्रेलिया ने जिंदा रखी फाइनल खेलने की उम्मीदें


By Prakhar Pandey21, Oct 2023 01:30 PMnaidunia.com

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप 2023 कई बड़ी टीमों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहा हैं। आइए जानते है ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच जीतने के बाद फाइनल खेलने की चांसेस कितनी बढ़ी है।

ऑस्ट्रेलिया का मैच

पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी। वार्नर और मार्श के शतको की मदद से ऑस्ट्रेलिया यह जीत दर्ज कर पाई।

वार्नर और मार्श

डेविड वार्नर ने 124 गेंदों में 9 छक्के और 14 चौकों की मदद से 163 रनों की पारी खेली थी। मिचेल मॉर्श ने अपनी 121 रनों की पारी में 9 छक्के और 10 चौके लगाए थे।

बेंगलुरु में विजय

बेंगलुरु की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों से कठिन सवाल पूछे। पहली खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 367 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की शिकस्त

पाकिस्तान की लगातार ये दूसरी हार है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार के चलते अब पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाना मुश्किल है।

फाइनल का रास्ता

ऑस्ट्रेलिया के लिए पाकिस्तान को हराने के बाद अब फाइनल का रास्ता आसान हो चुका है। पाक को हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है।

सेमीफाइनल का सफर

ऑस्ट्रेलिया अब प्वाइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया अपने सारे मैच जीत लेती हैं तो उसका सेमीफाइनल में जाना तय हैं।

पाक की मुश्किल है डगर

पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की डगर मुश्किल लग रही है। ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के साथ ही टीम अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

भारत को लगा तगड़ा झटका, ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या हुए बाहर