गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग आइसक्रीम खाना खूब पसंद करते हैं। बच्चा हो या बड़ें इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचता है।
आइसक्रीम के सेवन से वजन बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियां भी हो सकती हैं। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। आज हम इस लेकर जरिए उन्हें फायदा के बारे में बताएंगे।
डेयरी प्रोडक्ट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दूध और क्रीम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो शरीर से प्रोटीन की कमी को दूर करता है।
आइसक्रीम खाने से लू और गर्मी से बेहाल शरीर को कुछ देर की राहत मिलती है। खासतौर पर यह मुंह की गर्मी को तुरंत शांत करता है।
आइसक्रीम में दूध, चीनी और क्रीम की मात्रा होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करती है। यह थकावट के बाद शरीर को रिलैक्स करती है।
गर्मियों में आइसक्रीम खाने से मूड अच्छा होता है। ठंडी और मीठी चीजें दिमाग में डोपामाइन रिलीज करती हैं, जो चिड़चिड़ापन से छुटकारा दिलाता है।
आइसक्रीम के साथ ताजा फलों के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। इसके लिए आप इसमें पीच, स्ट्रॉबेरीज़ और अंगूर डाल सकते हैं।
गर्मियों में आइसक्रीम खाने के फायदे। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ