क्या आप जानते हैं कि आइस क्यूब आपके आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
फ्रिज में जमे आइस क्यूब का इस्तेमाल आपकी त्वचा को कई सारे फायदे पहुंचा सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
बर्फ के टुकड़े मुंहासों को कम करने का काम भी करता है। ये सूजन को कम करता है। ये ही नहीं यह आपके छिद्रों के आकार को भी कम करता है।
आपको यह बता दें कि चेहरे पर मुंहासे सेबम के कारण होता। आइस क्यूब को स्किन पर लगाने से सेबम का प्रोडक्शन कम होता है।
आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बर्फ के टुकड़े बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप गुलाब जल या खीरे में आइस क्यूब डालकर लगाएं।
आंखों के डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बर्फ के टुकड़े बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप गुलाब जल या खीरे में आइस क्यूब डालकर लगाएं।
आप अपनी उम्र को कम तो नहीं कर सकते हैं लेकिन बर्फ के टुकड़े से अपने चेहरे की झुर्रियों को कंट्रोल में आसानी से कर सकते हैं।
बर्फ के टुकड़े सनबर्न के लिए भी एक चमत्कारी उपाय है। सनबर्न वाली जगह पर बर्फ के टुकड़े लगाने से सूजन और रेडनेस कम हो जाती है।
बर्फ के टुकड़े आपके होठों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे आपके होंठ कठोर नहीं पड़ते और वो मुलायम रहते हैं।