तेजी से बाल झड़ रहे हैं तो शरीर देता है ये संकेत


By Sandeep Chourey19, Oct 2023 02:02 PMnaidunia.com

शरीर के संकेत

स्वस्थ शरीर के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। यदि किसी पोषक तत्व की कमी होती है तो कुछ लक्षणों के साथ शरीर इसके संकेत देने लगता है।

सेहत के लिए क्यों जरूरी जिंक

जिंक एक आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। शरीर में यदि जिंक की कमी होती है तो ये संकेत मिलने लगते हैं।

बालों का झड़ना

जिंक की कमी के कारण बाल कमजोर होते हैं। इस कारण से बाल झड़ने और टूटने लगते हैं। बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है। इस वजह से बॉल्ड स्पॉट होने का खतरा भी होता है।

जल्दी नहीं भरते घाव

जिंक की कमी के कारण शरीर में घाव होने पर जल्दी नहीं भरता है। खून का जल्दी थक्का भी नहीं जमता है। इस कारण से इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है।

चेहरे पर कील-मुंहासे

जिंक की कमी के कारण चेहरे पर मुंहासे अधिक होने लगते हैं। चेहरे पर एक्जिमा जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

तेजी से गिरता है वजन

जिंक की कमी के कारण शरीर का वजन गिरने लगता है। इस कारण से शरीर की इम्यूनिटी गिरने लगती है और दूसरी बीमारियां होने की आशंका रहती है।

आंखों की रोशनी कम

जिंक की कमी के कारण आंखें भी प्रभावित होती है। जिंक आंखों के रेटिना के लिए जरूरी होता है। जिंक की कमी से नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या हो सकती है।

भूख न लगना

जिंक की कमी के कारण भूख में भी कमी आ जाती है। इस कारण से शरीर कमजोर होने लगता है। काम पर व्यक्ति फोकस नहीं कर पाता है। बच्चों का विकास प्रभावित होता है।

डायबिटीज को मैनेज करने के लिए सोने से पहले करें ये 7 काम