देशभर में इन दिनों डेंगू बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डेंगू बुखार मच्छर के काटने से होता है और इसमें शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है।
डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स की कमी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर भी कम हो जाता है। ऐसे में शरीर ऑक्सीजन सप्लाई कम हो जाती है।
शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर बहुत ज्यादा थकान होना, चक्कर आना, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, त्वचा का पीला पड़ने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।
शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आयरन युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करना चाहिए। संतरे, नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर, जामुन आदि ज्यादा खाना चाहिए।
शरीर में आयरन की कमी पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू, पालक, अंडे, साबुत अनाज, दालें और बीन्स, मांस, मछली, ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
फोलिक एसिड एक B-कॉम्प्लेक्स विटामिन है, जो रेड ब्लड सेल्स को बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए अंकुरित अनाज, मूंगफली, केला, ब्रोकली का सेवन ज्यादा करें।
चुकंदर हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने में मदद करता है। चुकंदर को सलाद के अलावा जूस के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं।
अनार प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन दोनों का एक अच्छा स्रोत है। रोज एक गिलास अनार जूस पीना फायदेमंद होता है।