घर में लाल और काली चीटियां निकलें तो क्या है इसके संकेत
By Navodit Saktawat2023-02-27, 14:47 ISTnaidunia.com
आम बात नहीं
घरों में चींटियों का निकलना आम बात है इसलिए अक्सर हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ और अशुभ घटनाओं का भी पता चलता है।
ज्योतिषीय दृष्टि
घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देता है बल्कि होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं चीटियों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेत
नुकसान की आशंका
जिस घर में काली चींटियां समूहबद्ध होकर घूमती हों वहां सुख-ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। जबकि घर में लाल चींटियों का निकलना शुभ नहीं माना जाता है। इससे बड़े नुकसान की आशंका रहती है।
धन वृद्धि का योग
अगर चीटियां चावलों के भरे बर्तन में से निकले तो यह आपके लिए शुभ है। ऐसा माना जाता है कि कुछ दिनों बाद ही धन वृद्धि का योग शुरू होने वाला है। इस स्थिति में व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
भौतिक सुखों में वृद्धि
घर में जहां सोने की चीजें रखी हुई हैं, उस जगह से काली चीटियां निकले तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि स्वर्णादि धन की वृद्धि होने वाली है।
छत से निकले तो
अगर चीटियां छत से निकले तो इसका मतलब होता है कि शीघ्र ही धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में इजाफा होने वाला है।
वाद-विवाद
घर में लाल चीटियों का आना शुभ नहीं माना जाता। मान्यताओं के अनुसार ये भविष्य की किसी उलझन, वाद-विवाद या धन के अपव्यय का संकेत है।
इस तरह होगा लाभ
घर में कम संख्या में काली चींटी की मौजूदगी घर में सुख, शांति, समृद्धि के लिए सकारात्मक संकेत है। लेकिन अधिक संख्या में हो जाएं, तो इन्हें घर के बाहर करना चाहिए।
घर में काली चीटियों के संकेत
यदि घर में अचानक काले रंग की चीटियां दिखाई देने लगे तो यह एक शुभ संकेत है। आपके जीवन में कोई बदलाव होने वाला है। कोई ऐसा परिवर्तन जो आपके लिए लाभदायक होगा।
घर में लाल चीटियों के संकेत
यदि घर में अचानक लाल चीटियां दिखाई देने लगे तो समझिए आर्थिक विपत्ति आने वाली है। कहीं कोई घाटा होने वाला है।