पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है लेकिन कभी कभी तकरार भी होती है। यदि अनबन लंबे समय तक रहती है तो यह रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है।
वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से रिश्ते मधुर हो जाते हैं। आइए जानते हैं-
पति-पत्नी के झगड़े को दूर करने के लिए महादेव और माता पार्वती की नियमित पूजा करना चाहिए। घी का दीपक जलाकर रिश्ते मधुर करने के लिए कामना करें।
शुक्रवार का दिन मां दुर्गा और लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। सफेद रंग की मिठाई माता को भेंट करें।
पति-पत्नी के रिश्ते मधुर करने के लिए गुरुवार को हल्दी की गाठों को पीले रंग के कपड़े में बांध दें। 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।
पति-पत्नी के बीच अनबन होने पर रात में सोते समय सिरहाने पर कपूर रखें। अगली सुबह कपूर को जला दें। ऐसा करने से भी रिश्तों में मधुरता आती है।
विवाहित महिलाओं को वायव्य कोण में नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में सोने से वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। साथ ही धन के देवता कुबेर अप्रसन्न हो जाते हैं।
वास्तु के मुताबिक पति को दाएं तरफ और पत्नी को बाएं तरफ सोना चाहिए। इससे रिश्ते मधुर रहते हैं। अन्यथा अनबन हो सकती है।