लड़के के इन अंगों पर होता है तिल तो बदल जाती है किस्‍मत


By Anil Tomar21, Aug 2023 12:25 PMnaidunia.com

तिल का महत्व

लड़कों के शरीर पर पाए जाने वाले कुछ तिल, जिन्हें समुद्र शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। लड़कों के शरीर के कुछ खास अंगों पर यदि तिल हों तो ऐसे लड़के भाग्यशाली होते हैं।

माथे पर तिल

किसी लड़के के माथे पर यदि मध्य भाग में तिल है, ये इनके निर्मल प्रेम की निशानी है। माथे के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता माना जाता है।

होंठ पर तिल

होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसे लोग देखने में बहुत आकर्षक होते है, लड़के के होंठ के ऊपर मौजूद तिल उनके सौंदर्य के अलावा स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लड़के बेहद प्रेम भाव वाले होते हैं।

सीने पर तिल

जिन लड़कों के सीने पर तिल होता हैं वे बहुत सौभाग्यशाली होते हैं, ऐसे लड़कों के जीवन में कभी रुपए पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे लड़के खुले विचारों वाले होते हैं।

जांघों पर तिल

जिन लड़कों के जांघ पर तिल होता है, वे बहुत मिलनसार स्वभाव के होते हैं। अपने इसी स्वभाव की वजह से ये जल्दी दोस्त भी बना लेते हैं। साथ ही ये काफी मेहनती होते हैं।

गालों पर तिल

किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर तिल होता है तो इसे शुभ माना जाता है। इस स्थान पर तिल होने से व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है। बाएं गाल पर तिल होने का अर्थ है, व्यक्ति खर्चीला है।

आंख पर तिल

दाईं आंख पर तिल स्त्री से मेल होता है। बाईं आंख पर तिल हो तो व्यक्ति के विचार उच्च होते हैं। आंख पर तिल वाले लोग सामान्यत: भावुक होते हैं।

Bhagavad Gita: सफलता के लिए जरूरी है यह 1 चीज