आयली और जंक फूड शरीर में कोलेस्ट्राल लेवल, फैट आदि को बढ़ता है। लगातार इसके सेवन से पेट खराब होगा और फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।
चाय और काफी में मौजूद कैफीन और शुगर से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पेट की तकलीफी से बचना चाहते हैं तो इनसे दूरी बना जरूरी है।
मांस-मछली काे अधिक मात्रा में खाने से पाचन शक्ति को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सोच-समझकर इनका सेवन करना चाहिए।
पाचन क्रिया में पानी महत्वपूर्ण है। इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्या हो सकती है। इसकी कमी दूर करने के लिए जूस और सब्जियों का रस भी ले सकते हैं।
सेब के सिरके में पेक्टिन की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे पेट दर्द और मरोड़ में राहत मिलती है। इसी तरह दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन क्रिया में सहायक होते हैं।