आंखों में जलन और पानी निकलता है तो जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Sandeep Chourey05, Jun 2023 10:18 AMnaidunia.com

आंखों में जलन व पानी आना

कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में आंखों में जलन और पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी आंखों की रोशनी छीन सकती है।

ये है कारण

आंखों में जलन और पानी आने की समस्या का मुख्य कारण धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धुआं हो सकता है। साथ ही आंखों में ड्राइनेस, ज्यादा स्क्रीन देखना भी मुख्य कारण है।

गुलाब जल डालें

आंखों में जलन की परेशानी होने पर गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे आंखों की क्लीनिंग बेहतर ढंग से होती है। आंखों को फ्रेशनेस महसूस होती है। जलन कम होती है।

खीरे का स्लाइस

गर्मियों में कुछ लोगों को आंखों में काफी ज्यादा जलन की परेशानी होती है। आंखों पर खीरा रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। आंखों से पानी आना भी बंद हो जाता है।

एलोवेरा जेल

आंखों पर एलोवेरा जेल लगाने से भी आंखों को काफी लाभ हो सकता है। आंखें मॉइस्चराइज होती है। आंखों को ठंडक मिलती है।

ग्रीन टी बैग

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। ग्रीन टी बैग को आंखों पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। इसे 10 मिनट के लिए फ्रिजर में रखने के बाद आंखों पर रखें।

रामबाण औषधि है फालसा, इन बीमारियों से करता है बचाव