अगर हथेली में हो ऐसी रेखा तो किस्मत वाला होता है व्यक्ति


By Ekta Sharma02, Jun 2023 03:25 PMnaidunia.com

हस्तरेखा शास्त्र

हर व्यक्ति की हथेली में बहुत सारी रेखाएं मौजूद रहती हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

हथेली में बने चिन्ह

जिस तरह से व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है, ठीक उसी तरह हथेली में बने कई चिन्हों और रेखाओं से इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है।

हथेली की रेखा

हस्तरेखा शास्त्र में इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। इन रेखाओं से ये पता लगाया जा सकता है कि किसी इंसान का जीवन कैसा रहेगा, वे जीवन में कितनी तरक्की हासिल करेगा।

धन रेखा

हस्त रेखा शास्त्र के मुताबिक जीवन रेखा की तरह ही हर व्यक्ति की हथेली में धन रेखा एक स्थान से शुरू नहीं होती है। हथेली में अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग रेखाओं और पर्वतों से मिलकर धन रेखा बनती है।

अलग-अलग धन रेखा

आमतौर पर धन रेखा हाथ में सबसे छोटी उंगली के नीचे यानी कि बुध पर्वत से शुरू होती है। इस रेखा की स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति के पास कितना पैसा होगा।

M आकार की आकृति

यदि आपकी हथेली में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर एक M आकार की आकृति बनती है तो ये इस बात के संकेत हैं कि आप 35 से 55 की उम्र के बीच खूब पैसा कमाएंगे।

विवाह के बाद

इस रेखा का ये अर्थ होता है कि आपके जीवन में विवाद के बाद धन का आगमन तेजी से होगा। विवाह के बाद ही आप नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ेंगे।

शनिवार को नाखून काटना क्यों है अशुभ