शनिवार को नाखून काटना क्यों है अशुभ


By Prakhar Pandey02, Jun 2023 02:34 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म में नाखून काटने को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। आइए जानते हैं कि आखिर शनिवार को क्यों नहीं काटते नाखून?

नाखून

नाखून काटना एक बेहद अच्छी आदत हैं। हालांकि शास्त्रों के मुताबिक शनिवार को नाखून काटना अशुभ माना जाता हैं।

शनिवार

शनिवार का दिन शनिदेव का होता हैं। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक अगर व्यक्ति शनिवार के दिन नाखून काटता हैं तो इससे उस पर ग्रह दोष भी लग सकता हैं।

शनि ग्रह

शनिवार के दिन नाखून काटने से आपकी कुंडली में बैठा शनि ग्रह कमजोर होता हैं और आपको धन हानि के साथ-साथ शारीरिक परेशानियां भी आ सकती हैं।

आत्मविश्वास

शास्त्रों के मुताबिक शनिवार के साथ-साथ रविवार के दिन भी व्यक्ति को नाखून नहीं काटने चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास में कमी आती है।

रात में भी न कांटे

रात में भी नाखून काटना अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता हैं।

कब कांटे नाखून?

नाखून काटने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे बेहतर माना गया हैं। इस दिन नाखून काटने से आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास आती है।

दिन

ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन गलती से भी नाखून नहीं काटना चाहिए। जबकि आप सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपने नाखून काट सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होगी धन हानि