आप भी जीना चाहते हैं अच्छी लाइफ, तो इन बातों पर दें ध्यान


By Hemraj Yadav05, Jun 2023 06:31 PMnaidunia.com

जरूरत से ज्यादा न खाएं

10-50 प्रतिशत कैलोरी कम कर आप अपनी उम्र बढ़ा सकते हैं। कैलोरी का सेवन कम करने से जरूरत से ज्यादा वजन कम करने में मदद मिलती है, मोटापा, फैट्स कम होता है।

स्वस्थ प्रोटीन खाएं

ड्राइफ्रूट्स पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। ये प्रोटीन से लेकर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स तक से भरपूर होते हैं। ये दिल को स्वस्थ, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज व मोटापे से बचाते हैं।

रोज एक्सरसाइज करें

अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो आप हेल्दी और फिट रहेंगे। रोज 30 से 45 मिनट जरूर चलना चाहिए। रोज 15 मिनट की एक्टिविटी भी आपको वक्त से पहले मौत से बचा सकती है।

सिगरेट पीना छोड़ें

धूम्रपान कई बीमारियों की वजह बनता है। शोध की मानें तो जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनकी उम्र 10 साल कम हो जाती है। समय से पहले मौत का खतरा बढ़ जाता है।

तनाव से दूर रहें

तनाव आपकी जिंदगी के कई साल कम कर देता है। साथ ही दिल, किडनी और डायबिटीज जैसी बीमारियां बढ़ा देता है। जो लोग तनाव और चिंतित रहते हैं, वे ज्यादा नहीं जीते।

पूरी नींद लें

रोजाना रात में सात से आठ घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर आप रोज सात घंटे से कम की नींद लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ना, तनाव और शरीर में सूजन होती है।

प्रकृति के बीच समय बिताएं

आप कुछ समय निकालकर अपने आसपास के वातावरण में घुले-मिले। ऐसा कहा जाता है कि, प्रकृति में हीलिंग गुण होते हैं। तो अपने स्थानीय गार्डन में टहलें और कुछ ताजी हवा लें।

संगीत को मित्र बनाएं

संगीत सुनने से आप रिलैक्‍स महसूस करते हैं। जब आप संगीत सुनते हैं, तो आपका मस्तिष्क डोपामाइन नामक एक न्यूरोकेमिकल जारी करता है, जो आनंद और खुशी से जुड़ा होता है।

Skin Tips: ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें