विजडम टीथ आपके सबसे सख्त, सबसे चौड़े वयस्क दांतों का आखिरी सेट होते हैं, जो मुंह के पिछले हिस्से में निकलते हैं। ये किशोरावस्था के अंत या वयस्क होने के शुरुआती दौर में मसूड़े में विकसित होते हैं।
दाढ़ मसूड़ों को फोड़कर बाहर निकलती है। कई बार पर्याप्त जगह न होने पर यह आसपास के दातों को धक्का देती है।
अक्ल दाढ़ इंफेक्शन पैदा कर सकती है, क्योंकि इसे साफ करना जरा कठिन होता है। भोजन और बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों के बीच फंस सकते हैं।
विजडम टीथ को बाहर निकालने का निर्णय इस बात पर निर्भर करता है कि वे परेशानी पैदा कर रहे हैं या भविष्य में इससे परेशानी होने की संभावना है।
दांत निकलवाने के बाद ठंडी और नर्म चीज खाएं। कुछ भी गरम और सख्त नहीं खाना। ठंडी चीज में भी गैस वाले पेय पीने से बचें।
तेज दर्द, बार-बार सिरदर्द, लार में खून या मसूड़ों के नीचे मवाद का जमना और दर्द देना जैसे लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, तो आपको तुरंत अपने डेंटिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए।
हर किसी को अपने विजडम टीथ को हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है। डेंटिस्ट की मदद से नियमित रूप से इस बात की जांच करानी चाहिए कि आपके विजडम टीथ प्रभावित हैं या नहीं।