आजकल अधिकांश लोग बढ़े हुए वजन के कारण परेशान हैं और वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन कोई नतीजा नहीं मिलता है।
यदि आपका भी वजन कम नहीं हो रहा है तो आप यहां दिए गए कुछ आसान से टिप्स को आजमा कर भी अपना वजन कम कर सकते हैं -
वजन कम करना है तो सबसे पहले बाहर का खाना बिल्कुल छोड़ दें। अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाने वाली चीजों को शामिल करें।
फलियां, दालें, अनाज और सब्जियों आदि का सेवन ज्यादा करें। इन चीजों में फाइबर ज्यादा होता है तो तेजी से वजन कम करने में मददगार है।
वजन कम करने के लिए 80:20 रूल को फॉलो करें। आप तब तक खाएं जब तक आपका पेट 80 प्रतिशत न भर जाए और फिर थोड़ा पानी पिएं।
वजन कम करने के लिए रात को अच्छी नींद लेना जरूरी है। रोज 7-9 घंटे सोने का रूटीन बनाएं। अच्छा आराम मिलने से भी शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।