अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण अधिकांश लोग पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ लोग दाल व छोले खाकर भी गैस हो जाती है।
यदि आप भी गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों की मात्रा तत्काल बढ़ा लेना चाहिए।
अपनी डेली डाइट में बीन्स और दाल का सेवन ज्यादा करें। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। पाचन भी आसानी से हो जाता है।
छोटे आकार की दाल या बींस ज्यादा खाएं। दाल का आकार जितना बड़ा होता है, उसे पचाना उतना ही मुश्किल होता है।
खाना पकाने से पहले बीन्स और दाल को जरूर भिगोएं। छोले, राजमा जैसे बींस को रात भर भिगोने के बाद ही पकाएं। दालों को अच्छी तरह से धोएं।
दालें और बीन्स विटामिन से भरपूर होती है, इन्हें छिलके सहित खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।